16 October 2026 Krishna Institute, Mawana Road, Meerut के B.Sc. Agriculture के students ने एक interesting practical किया — “How to Measure Tree Diameter Using a Measuring Tape.”
इस practical का main objective था students को यह समझाना कि किसी पेड़ की मोटाई (thickness) को measuring tape की मदद से कैसे measure किया जाता है। यह technique Forestry, Agroforestry और Field Studies में बहुत useful होती है।
सबसे पहले students को बताया गया कि पेड़ के तने (Tree Trunk) की Circumference यानी गोलाई कैसे measure करते हैं। इसके लिए measuring tape को पेड़ के तने के चारों तरफ standard height पर carefully लपेटा जाता है और उसकी reading note की जाती है।
इसके बाद students को समझाया गया कि पेड़ का Diameter यानी व्यास कैसे calculate करते हैं।
Formula:
Diameter (D) = Circumference (C) ÷ π
यहाँ π (Pi) की value लगभग 3.14 होती है।
उदाहरण के लिए, अगर किसी पेड़ के तने की Circumference 94.2 cm है, तो:
Diameter = 94.2 ÷ 3.14 = 30 cm
इसके बाद सभी students ने खुद measuring tape से पेड़ों की measurement की और अपनी readings को record किया।
इस practical से students ने सीखा कि accurate tree measurement क्यों जरूरी है। इसका use पेड़ों की growth assess करने, Forest Inventory तैयार करने, Biomass Estimation और Forest Resources के proper management में किया जाता है।
Students Present: Shekhar, Vishal, Abhishek, Vishal, Manshi, Garima, Ashwil, Chinki, Tarun, Prince, Adarsh, Ujjwal और Himanshi।
सभी students ने इस practical में actively participate किया। यह activity उनके लिए एक valuable hands-on learning experience रही, जिससे उन्हें Forestry की basic measurement techniques को practically समझने का अवसर मिला।

1st Smart Classroom